राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में सरकार ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए छह गैर-सरकारी सदस्यों की नियुक्ति की है। इनमें गोसेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन श्रवण गर्ग के साथ ही नरेश नैन, भानी राम मंगला, जगदीश तनेजा, राकेश मलिक और विजय सेठी शामिल हैं।
राज्यपाल की स्वीकृति के बाद पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने पशु कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए छह गैर-सरकारी सदस्यों को नामित किया है। बोर्ड के सरकारी सदस्य 18 अक्टूबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार पहले की तरह सेवाएं देते रहेंगे।