राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में चिकित्सकों के नियुक्ति के बाद योगदान देकर ड्यूटी नहीं करने या लगातार अनधिकृत रूप से ड्यूटी से गायब रहने की समस्या शुरू से ही रही है। स्वास्थ्य विभाग बीच-बीच में ऐसे चिकित्सकों की पहचान कर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई करता है।
लेकिन पहली बार बड़ी संख्या में ऐसे चिकित्सकों के लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की वरीयता सूची जारी करते हुए सभी जिलों से रिपोर्ट मंगाई तो पता चला कि कुल 695 चिकित्सक लंबे समय से गायब हैं।