जागरण संवाददाता, अमरोहा। बाढ़ की वजह से हसनपुर व मंडी धनौरा तहसील क्षेत्र में बर्बाद हुई फसल का किसानों को मुआवजा मिलने लगा है। जनपद के 6,571 किसानों को 4.71 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। जबकि, शासन से आपदा राहत विभाग को 9.50 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि प्राप्त हो गई है।
अन्य किसानों को भी मुआवजा की धनराशि देने के लिए कार्रवाई चल रही है। उनके बैंक अकाउंट नंबर, आधारकार्ड आदि को फीड किया जा रहा है। इसके बाद ही उनके बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।