जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। विदेश से भारत में अपराधियों और गैंग्स्टरों को वापस लाने के अभियान में पिछले कुछ वर्षों में तेजी आई है।
गृह मंत्रालय और केंद्रीय एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार, 2021 से 2026 के बीच 70 से अधिक कुख्यात गैंग्सटर और संगठित अपराध में शामिल बदमाश यूएई, अजरबैजान, केन्या, मलेशिया और फिलीपींस जैसे देशों से भारत वापस लाए जा चुके हैं।