संवाद सहयोगी, पिंजौर (पंचकूला)। जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर स्थित चंडीमंदिर टोल प्लाजा अब आम जनता और मुसाफिरों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनता जा रहा है।
यहां पर कई राज्यों के लोग रोजाना लंबे जाम में फंसते हैं। आपातकालीन एंबुलेंस और स्थानीय निवासियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ अब कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है।
शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने चंडीमंदिर टोल प्लाजा की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर एनएचएआई और टोल संचालन कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है।