जागरण संवाददाता, प्रयागराज। श्रीहनुमत निकेतन मंदिर सिविल लाइंस के रिसीवर बदल दिए गए हैं। डीएम मनीष कुमार वर्मा की ओर से एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा के स्थान पर अब एडीएम सिटी मंगलेश दुबे को नया रिसीवर नियुक्त किया गया है। वर्षों से मंदिर के दान पात्रों में करोड़ों के नोटों की अब गिनती की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दान पात्रों से चढ़ावे की राशि निकलवाई जाएगी और फिर बैंक में जमा कराई जाएगी।