संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार)। जंगलों की दुर्गम पगडंडियों से लेकर अंतर्राज्यीय सीमा के संवेदनशील रास्तों तक, सुरक्षा की चुनौती का सामना अब दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर करेगी।
झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने, नक्सल गतिविधियों पर निगरानी रखने और अवैध तस्करी पर लगाम कसने के उद्देश्य से महुआडांड़ थाना परिसर में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई।