जागरण संवाददाता, मेरठ। दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर के जलवायु टावर में शनिवार शाम लिफ्ट खराब होने से छह साल का बालक अंदर फंस गया। 20 मिनट तक वह लिफ्ट में फंसा रहा। उसने लिफ्ट के अंदर लगी आपातकालीन घंटी बजाई तो आसपास के लोगों को पता चला। लोगों ने 20 मिनट प्रयास के बाद लिफ्ट खोलकर उसे बाहर निकाला। जलवायु टावर के फ्लैट नंबर-305 निवासी देवराज सिंह का छह साल का बेटा अर्जुन सिंह शनिवार शाम छह बजे पहली मंजिल से तीसरी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुआ।