जागरण संवाददाता, बांका। Bihar State School Volleyball Championship 2026: खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बांका स्थित ऐतिहासिक आरएमके इंटर स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार राज्य विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबलों के साथ समापन हो गया।