रजिया नूर, श्रीनगर। सर्दियों की आमद हो चुकी है। ऐसे में बर्फ की सफेद चादर ओढ़े घाटी के पहाड़ों और वादियों की खूबसूरती निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्यटकों के स्वागत के लिए जहां पर्यटन से जुड़े लोग जुट गए हैं, वहीं पर्यटन विभाग ने भी इस विंटर टूरिस्ट सीजन को शानदार बनाने और अधिक से अधिक पर्यटकों को घाटी की ओर आकर्षित करने के लिए कमर कस ली है।