National
रावण-मेघनाद के साथ आज जलेगा 30 फीट का 'कॉकरोच', पीतमपुरा रामलीला में खास पुतला देखने उमड़ रही भीड़
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस के डीडीए ग्राउंड में दशहरे पर एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। यहां श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30
लेखक Digital Desk147K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। दिल्ली के पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस के डीडीए ग्राउंड में दशहरे पर एक अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। यहां श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों के साथ 30 फीट ऊंचे कॉकरोच के पुतले का भी दहन किया जाएगा।
इस अनोखे पुतले को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है और मैदान में इसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। आमतौर पर दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होता है, लेकिन इस बार कॉकरोच का विशाल पुतला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

