National
पेंशन धारकों को बड़ी राहत: अब घर बैठे जमा कर सकते हैं जीवित प्रमाण पत्र, ट्रेजरी जाने की जरूरत खत्म
जागरण संवाददाता, एटा। वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर वर्ष अपना जीवित प्रमाण पत्र ट्रेजरी में देना होता है। इसके लिए उन्हें कार्यालय भी आना जाना होता है। इससे राहत देते हुए अब उनके लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र देने की सुविधा सु
लेखक Vinay Kumar75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। वृद्धावस्था पेंशन धारकों को हर वर्ष अपना जीवित प्रमाण पत्र ट्रेजरी में देना होता है। इसके लिए उन्हें कार्यालय भी आना जाना होता है। इससे राहत देते हुए अब उनके लिए ऑनलाइन प्रमाण पत्र देने की सुविधा सुचारू की गई है। इसके लिए पेंशनर अपने मोबाइल में जीवन प्रमाण पत्र एप डाउनलोड करके इस प्रक्रिया को घर बैठे ही पूरी कर सकते हैं।
आधार नंबर से दर्ज मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, जिसे दर्ज करने के बाद चेहरा से जानकारी सत्यापित करते हुए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इससे ट्रेजरी तक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

