जागरण संवाददाता, पानीपत। विजयदशमी पर सेक्टर-24 में दशहरा उत्सव देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। 75 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन देखने के लिए 30 हजार से अधिक लोग पहुंचे। शाम होते ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटने लगी।
परिवारों के साथ पहुंचे लोगों में रावण दहन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को उस पल का इंतजार था, जब बुराई के प्रतीक रावण का अंत होगा।