जागरण संवाददाता, नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल)। मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के छोटे भाई गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में प्रस्तुति के दौरान दलेर मेहंदी के साथ हुए व्यवहार पर आपत्ति जताई है।
मंगलवार सुबह उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि स्टेज पर दलेर मेहंदी के साथ जो बर्ताव किया गया, वह निराशाजनक था। एक सम्मानित मंत्री ने स्टेज पर आकर उन पर शराब पीने का आरोप लगाया।