राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने के साथ ही उसके किनारों को साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
दिल्ली सरकार ने इसके लिए साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉरपाेरेशन के साथ समझौता करने का निर्णय लिया है।
इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। दो चरणों में इसका निर्माण कार्य किया जाएगा।