सौरव प्रजापति, संभल। मुलायम सिंह यादव की रिकॉर्ड जीत से पहचान बनाने वाली गुन्नौर विधानसभा सीट पर सियासत का केंद्र अब विरासत के साथ वर्तमान जनाधार बन गया है।
समाजवादी पार्टी इस सीट को मुलायम सिंह यादव के दौर से जुड़े अपने पुराने प्रभाव के रूप में देख रही है, जबकि भाजपा के सामने 2022 में गंवाई सीट पर दोबारा कब्जा जमाने की चुनौती है।