जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को मिंटो रोड काली मंदिर परिसर पर आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में शामिल हुईं।
इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में भक्ति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है।