संवाद सूत्र,जोकीहाट (अररिया)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के हरदार पंचायत अंतर्गत नौआ ननकार गांव में सोमवार शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने रजाबुल के दरवाजे पर गोलीबारी कर एक महिला और उसके महज तीन वर्षीय मासूम बेटे को घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।
घायलों की पहचान खुशनब खातून, पति जुम्मन, तथा उनके तीन वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर के रूप में हुई है। दोनों को आनन-फानन में जोकीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।