National
रुन्नीसैदपुर मेले में रंगदारी मांगने पर फास्ट फूड दुकान पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
देवेंद्र सिंह, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Extortion Case: दुर्गापूजा के उल्लास के बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में रंगदारी नहीं देने पर फास्ट फूड दुकान में तोड़फोड़ और दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने
लेखक devendra prasad singh107K पढ़े गए

देवेंद्र सिंह, रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी)। Sitamarhi Extortion Case: दुर्गापूजा के उल्लास के बीच सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में रंगदारी नहीं देने पर फास्ट फूड दुकान में तोड़फोड़ और दुकानदार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।
घटना महिंदवारा थाना क्षेत्र के सिरखिरिया गांव स्थित परिसर में लगे मेले की है। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की और इनकार करने पर दुकान में तोड़फोड़ कर गल्ले से नकदी लूट ली।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

