National
अंबाला में दशहरे की धूम, बराड़ा में 100 फीट तो अधोया में 90 फीट रावण का रिमोट से होगा दहन
जागरण संवाददाता, अंबाला। विजय दशमी यानी दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां हैं। जिला का सबसे ऊंचा रावण बराड़ा में तैयार किया गया है जो सौ फीट का है, जबकि अधोया में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रिमाेट कंट्रोल से होगा।
लेखक Kuldeep Singh Chahal58K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अंबाला। विजय दशमी यानी दशहरे पर रावण दहन की तैयारियां हैं। जिला का सबसे ऊंचा रावण बराड़ा में तैयार किया गया है जो सौ फीट का है, जबकि अधोया में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन रिमाेट कंट्रोल से होगा।
इसके अलावा अंबाला कैंट में चार, अंबाला शहर में तीन जगहों पर दशहरे का कार्यक्रम है, जबकि इसके अलावा साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ में भी दशहरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दूसरी ओर पुलिस द्वारा भी आयोजन स्थलों पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला जाए। शाम को करीब छह बजे रावण दहन होगा।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

