National
दशहरा पर बावल की डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दशहरा के अवसर पर मंगलवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल फोन निर्माता डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग लगने से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया।
लेखक pritam singh34K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दशहरा के अवसर पर मंगलवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल फोन निर्माता डीबीजी कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लग गई। आग लगने से स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया।
गनीमत रही कि त्योहार के चलते कंपनी में छुट्टी थी और कोई कर्मचारी परिसर में मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

