जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच सोमवार की रात करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्व प्रधान बागेश्वर यादव के पौत्र श्रेयांस यादव के रूप में हुई है।
सोमवार की रात श्रेयांस अपने घर के पास स्थित दुर्गा पूजा पंडाल के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह पंडाल में लगे बिजली के किसी खुले तार या उपकरण की चपेट में आ गया।