राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार के सामान्य प्रशासनिक विभाग (जीएडी) ने वर्ष 2026-27 के शीतकालीन सत्र के लिए दरबार मूव को लेकर सरकारी आदेश जारी कर दिया है। सरकारी आदेश संख्या 1664-JK(GAD) of 2026 के अनुसार, श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित होने वाले सरकारी कार्यालय 2 नवंबर 2026 (सोमवार) को जम्मू में दोबारा खुलेंगे।