डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली से पहले पंजाब कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अभियान को जिला, ब्लाक और बूथ स्तर तक ले जाने के लिए सभी जिला कांग्रेस कमेटियों (डीसीसी) के प्रधानों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अगले एक महीने के लिए कार्यक्रमों का शेड्यूल तय किया गया है। इसमें वोटर सूचियों की जांच से लेकर गांवों में चौपाल बैठकें आयोजित करने तक की योजना शामिल है। पंजाब में अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे एसआइआर के मुख्य कोऑर्डिनेटर हरदीप सिंह किंगड़ा ने जिला प्रधानों को पत्र लिखकर तय कार्यक्रम के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं।