जागरण संवाददाता, पुरी। ओडिशा के पुरी में मां की हत्या कर शव को सीमेंट के ढांचे में छिपाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपी मदन गजानन दलई को पुलिस ने 19 अक्टूबर 2026 को झारखंड के टाटानगर से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से 34 हजार रुपये नकद, दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को पुरी की अदालत में पेश किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।