National
करवाचौथ पर अलीगढ़ में चूड़ियों का नया ट्रेंड: मोती जड़े कंगन, फ्लोरल डिजाइन और गोल्डन ब्रेसलेट का जलवा
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। करवाचौथ पर सुहागिनों के शृंगार में चूड़ियों का खास महत्व होता है। इस बार बाजार में पारंपरिक लाल-हरी चूड़ियों के साथ मोती जड़े कंगन, फ्लोरल डिजाइन और गोल्डन फिनिश वाले ब्रेसलेट का नया ट्रेंड देखने
लेखक Khusbu Chauhan64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। करवाचौथ पर सुहागिनों के शृंगार में चूड़ियों का खास महत्व होता है। इस बार बाजार में पारंपरिक लाल-हरी चूड़ियों के साथ मोती जड़े कंगन, फ्लोरल डिजाइन और गोल्डन फिनिश वाले ब्रेसलेट का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। महिलाएं अब केवल पारंपरिक चूड़ियों तक सीमित नहीं हैं। वे साड़ी और सूट से मेल खाती चूड़ियां चुनने के साथ ही पारंपरिक और माडर्न लुक का कॉम्बिनेशन भी पसंद कर रही हैं। अमीर निशा, रेलवे रोड और रामघाट रोड समेत शहर के सभी बाजारों में इनकी खूब बिक्री हो रही है।
रामघाट रोड स्थित श्रीजी शृंगार के संचालक प्रांजुल बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में चूड़ियों के डिजाइन और स्टाइल में कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।
रामघाट रोड स्थित श्रीजी शृंगार के संचालक प्रांजुल बंसल ने बताया कि इस बार बाजार में चूड़ियों के डिजाइन और स्टाइल में कई नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

