डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे पूर्वांचल व बिहार के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली-एनसीआर से बिहार जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग असंभव हो चुका है। 
आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में स्लीपर से लेकर एसी श्रेणियों में 'नो-रूम' (वेटिंग लिस्ट भी फुल) की स्थिति बन गई है। ऐसे में ट्रेनों में सीट न मिलने से निराश यात्रियों के लिए अब केवल बसों का ही सहारा बचा है।