जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से दर्ज केस वापस न लेने की वजह से उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसकी बारादरी थाना में हिस्ट्रीशीट दर्ज है, लेकिन बेहतर चाल-चलन की वजह से 12 वर्ष पूर्व उसकी निगरानी बंद कर दी गई थी।
उस पर 18 वर्ष बाद नया मुकदमा दर्ज हुआ है और इस मामले में यदि देहरादून पुलिस आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल करती है तो पुलिस एक बार फिर उसकी निगरानी शुरू कर सकती है।