डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड पुलिस ने नई दिल्ली और राजस्थान के जयपुर से लापता 4 लड़कियों को बचाया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि खूंटी पुलिस की एक विशेष टीम ने इन चारों लड़कियों को बचाया और सोमवार को उन्हें यहां ले आई।
पुलिस के अनुसार, बचाई गई चार लड़कियों में से तीन को मानव तस्करों ने घरेलू काम दिलाने के बहाने फंसाया था, जबकि चौथी लड़की को करीब 10 साल पहले दिल्ली ले जाया गया था। वहां छह महीने तक घरेलू काम में लगाने के बाद, तस्करों ने उसे राजस्थान के जयपुर में बेच दिया।