National
फतेहगढ़ साहिब में तड़के मैरिज पैलेस में लगी भीषण आग, करोड़ों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह हुआ खाक
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाणां के मुख्य रोड पर स्थित गिल पैलेस में दशहरा और खुशी के त्योहार के दिन एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पैलेस में रखा करोड़ों रुपये का फर्नीचर और अन्य कीमती स
लेखक Digital Desk127K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाणां के मुख्य रोड पर स्थित गिल पैलेस में दशहरा और खुशी के त्योहार के दिन एक भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पैलेस में रखा करोड़ों रुपये का फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।
पैलेस के मालिक अमनदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 4 बजे एक राहगीर ने फोन करके सूचना दी कि पैलेस में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया गया, जिन्होंने करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

