टीम जागरण, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार सोनीपत के 18 वर्षीय रेहान की मां ने बताया कि वह पांच महीने पहले अवैध हथियार रखने के मामले में जेल गया था। कुछ दिन पहले उसने बताया था कि एक काम करने के बदले दो लाख रुपये मिल रहे हैं।
हालांकि, उसने यह नहीं बताया था कि काम क्या करना है। उसे अंदाजा नहीं था कि पैसों के लालच में बेटा किसी ऐसी वारदात से जुड़ सकता है। रेहान के खिलाफ गोहाना में अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में वह जेल गया था। चर्चा है कि जेल में वह लारेंस गैंग के गुर्गों के संपर्क में आया।