जागरण संवाददाता, देहरादून। चारधाम में गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट परंपरा के अनुसार भैयादूज पर्व पर 11 नवंबर को बंद किए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त विजयदशमी पर्व पर मंगलवार को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में निकाला जाएगा। इसी मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि व मुहूर्त के साथ पंचपूजा व डोली यात्रा के कार्यक्रम भी घोषित होंगे।