जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजकर गुरुग्राम के एक व्यक्ति से साइबर ठगी के मामले की जांच करते हुए गुरुग्राम साइबर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन्हें रविवार रात ग्वालियर से पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 सितंबर को एक व्यक्ति ने साइबर वेस्ट थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। बताया था कि मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एसएमएस मिला।