जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं देने के निर्देश दिए हैं।
इन निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के वाहन चलाने वालों के कुल 25 चालान किए गए।