राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व सत्य, न्याय, नैतिकता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का शाश्वत संदेश देता है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, मर्यादा, न्याय, त्याग और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। यह पर्व भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है।