जागरण संवाददाता, अयोध्या। रामनगरी में शहर से लेकर गांव तक चल रही रामलीलाओं में विजयदशमी पर मंगलवार को दशानन रावण का वध होगा। भगवान श्रीराम के बाण से रावण का अंत होते ही अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश गूंजेगा। रावण वध का प्रसंग देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। रामलीला में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
श्रीरामलीला समिति ख्वाजाहाल रुदौली की ओर से आयोजित 137वें श्रीरामलीला मंचन के आठवें दिन रामायण के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसंगों में शामिल रावण-अंगद संवाद का भव्य मंचन किया गया।