National
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट 24 अक्टूबर को होगी जारी, 28 से दर्ज होंगी आपत्तियां
राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्टूबर की जगह उसे अब 24 अक्टूबर को जारी करेगा। इस दौरान केंद्रों के बनाए जाने के बाद आने वाली आप
लेखक Jagran News121K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए बनाए जाने वाले परीक्षा केंद्रों की सूची 22 अक्टूबर की जगह उसे अब 24 अक्टूबर को जारी करेगा। इस दौरान केंद्रों के बनाए जाने के बाद आने वाली आपत्तियों को दूर करके 27 नवंबर को परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी।
बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी 2027 से शुरू होकर 23 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार सूची जारी होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के पोर्टल पर डिबार या मान्यता प्रत्साहरण की कार्यवाही गतिशील होने वाले विद्यालयों व अनर्ह विद्यालयों की सूची जारी की जाएगी।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

