जागरण संवाददाता, बरेली। उत्तराखंड की बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण मंत्री रेखा आर्या का पति पप्पू गिरधारी से विवाद अब सामने आया, मगर अंदरखाने दो वर्ष से तनातनी चल रही थी। मंत्री की शहर से दूरियां बनाने का कारण भी यही माना जा रहा है।
वही, तनातनी बढ़ने के बाद से ही बड़ा बाइपास के पास स्थित लालपुर में पांच एकड़ में बन रहे आलीशान फार्म हाउस का काम धीमा हो गया। पप्पू गिरधारी ने छह माह पूर्व इसे पूरी तरह बंद कर दिया।