जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले के आरा शहर में सोमवार की देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है।
सीने के पास गोली का निशान पाया गया है। इस दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किया।
वह अपनी छोटी बहन के घर दुर्गा पूजा घूमने आया था। इब्राहिम नगर के पास हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।