National
हमीरपुर में शराब पार्टी के दौरान विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। थाना जरिया के इटैलियाबाजा गांव में सोमवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की
लेखक Anurag Mishra73K पढ़े गए
-1792429912761.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। थाना जरिया के इटैलियाबाजा गांव में सोमवार की देर रात शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है। पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की तलाश कर रही है।
इटैलियाबाजा गांव निवासी 32 वर्षीय संजय उर्फ संजू पुत्र मूरतध्वज अपने साथियों के साथ गांव बाहर पार्टी कर रहा था। यहां जमकर शराब भी पी जा रही थी। तभी चखने को लेकर विवाद हो गया। जो इतना बढ़ा कि पार्टी में शामिल युवकों में छीनाझपटी होनी लगी। इसी दरम्यान गोली चल गई। जो सीधे संजय को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

