जागरण संवाददाता, देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू से जुड़े विवाद में पुलिस जांच को आगे बढ़ाने के लिए जुटाए गए साक्ष्यों का मिलान कर रही है। मंत्री की ओर से दी गई शिकायत और बरेली से एकत्र किए गए साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मामले में सामने आए आडियो को भी अहम साक्ष्य माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस जल्द ही आडियो में सुनाई देने वाली आवाज का मिलान करवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। आवाज के मिलान और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही मामले में स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।