National
उत्तराखंड में 1.50 करोड़ से बनेगा मॉडर्न बैडमिंटन हाल, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
जागरण संवाददाता, देहरादून। सीमांत क्षेत्र बनबसा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बैडमिंटन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में यूजेवीएन लिम
लेखक Vijay Joshi100K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। सीमांत क्षेत्र बनबसा में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बैडमिंटन हाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चंद स्टेडियम में यूजेवीएन लिमिटेड की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बैडमिंटन हाल का शिलान्यास किया। इस सुविधा से बनबसा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
यूजेवीएनएल की यह पहल कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत की जा रही है। आधुनिक बैडमिंटन हाल बनने से स्थानीय खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, खेल कौशल में सुधार और विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

