National
कश्मीर में मिली अनोखी ततैया, जबड़े और चेहरे पर बने तीन दांतों ने चौंकाया
राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर विश्वविद्यालय परिसर में वैज्ञानिकों ने सूक्ष्म परजीवी ततैया की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसके चेहरे पर तीन स्पष्ट दांत हैं। इसी खास पहचान के आधार पर इसका वैज्ञानिक नाम होमोपोरस ट्राइडेंटाटा
लेखक Naveen Sharma67K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। कश्मीर विश्वविद्यालय परिसर में वैज्ञानिकों ने सूक्ष्म परजीवी ततैया की एक नई प्रजाति की खोज की है। इसके चेहरे पर तीन स्पष्ट दांत हैं। इसी खास पहचान के आधार पर इसका वैज्ञानिक नाम होमोपोरस ट्राइडेंटाटा रखा गया है। यह खोज कश्मीर समेत हिमालयी क्षेत्रों में कीटों की विविधता और उनके पारिस्थितिक महत्व को समझने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
यह खोज कश्मीर विश्वविद्यालय और शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कश्मीर (एसकेयूएएसटी-के) के कीट वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए अंतरराष्ट्रीय शोध का हिस्सा है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

