National
पति की दिहाड़ी पर निर्भर थीं गोड्डा की चुन्नी देवी, सखी मंडल से जुड़कर सिलाई और सब्जी की खेती से बदली जिंदगी
अनिल आनंद, मेहरमा (गोड्डा)। कभी परिवार के भरण-पोषण के लिए पति की दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहने वाली चुन्नी देवी आज आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं।
लेखक Anil Anand66K पढ़े गए

अनिल आनंद, मेहरमा (गोड्डा)। कभी परिवार के भरण-पोषण के लिए पति की दैनिक मजदूरी पर निर्भर रहने वाली चुन्नी देवी आज आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रही हैं।
आर्थिक तंगी के कारण जहां पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करना और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाना चुनौती थी।
वहीं, आजीविका महिला समूह से जुड़ने के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। सिलाई-कढ़ाई और सब्जी की खेती को आजीविका का माध्यम बनाकर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

