National
वाराणसी में शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन, मुस्लिम समुदाय ने भी दिया भाईचारे का संदेश
जागरण संवाददाता, वाराणसी। ‘या देवी सर्वभूतेषु, कन्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः....’ मंत्र का उच्चारण करते हुए ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता..’ का भाव मन में संजोए देवी भक्तों ने
लेखक Shailesh Asthana131K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ‘या देवी सर्वभूतेषु, कन्या रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नमः....’ मंत्र का उच्चारण करते हुए ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता..’ का भाव मन में संजोए देवी भक्तों ने शारदीय नवरात्र की महानवमी पर घर-घर में कन्या पूजन किया। घरों से मंदिरों तक, सामाजिक संस्थाओं से विद्यालयों तक कन्या पूजन की धूम रही।
लोगों ने आदिशक्ति स्वरूपा कुमारियों का फल-फूल, मिष्ठान्न से पंचोपचार पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, भोजन कराया औैर दक्षिणा दी व उपहार भेंट किए। भाईचारा समिति के लोगों ने रामापुरा स्थित डायमंड भवन में 108 कन्याओं का देवी रूप में पूजन कर वैश्विक शांति व सबके कल्याण की कामना की।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

