जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में करीब 70 स्थानों पर रामलीलाएं हो रही हैं। दशहरे पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
यमुनापार में करीब तीन हजार पुलिसकर्मी व अर्धसैनिक बल के दो सौ के करीब जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी 100 वाहनों से गश्त करेंगे और ड्रोन के जरिये भी निगरानी करेंगे।
यमुनापार 5 बड़ी रामलीला आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दशहरे पर यमुनापार में रहेंगे, इसी वजह से सुरक्षा कड़ी की गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला पुलिस ने यातायात पुलिस के साथ समन्वय किया है। मंगलवार को दशहरे पर सबसे अधिक भीड़ सीबीडी ग्राउंड में होने की उम्मीद है। इसमें पांच बड़ी रामलीलाएं हो रही हैं।