National
पंतनगर में बस-बाइक की भीषण टक्कर, हल्द्वानी के दो युवकों की मौत; पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
जागरण संवाददाता, पंतनगर। नगला गोल गेट के पास सोमवार शाम सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार हल्द्वानी के दो लोगों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही पंतनगर पुलिस पहुंची और जानकारी लीं। साथ
लेखक Digital Desk69K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पंतनगर। नगला गोल गेट के पास सोमवार शाम सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को लेकर जा रही बस की टक्कर से बाइक सवार हल्द्वानी के दो लोगों की मौत हो गई। इसका पता चलते ही पंतनगर पुलिस पहुंची और जानकारी लीं। साथ ही शव पोस्टमार्टम को भेज घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दें दी है।
हल्द्वानी के निशांत विहार, मुखानी निवासी 49 वर्षीय कुलदीप अरोड़ा पुत्र गुरुबख्श अरोड़ा और 48 वर्षीय गुलशन कुशवाहा सोमवार रात बाइक से किच्छा से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। नगला गोल गेट के पास सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारियों को छोड़ने किच्छा की ओर जा रही बस अचानक गलत दिशा में आ गई और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

