National
3500 रुपये रिश्वत का दाग और अब 4 साल की सजा, आठ साल पुराने मामले में चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट का फैसला
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 3500 रुपये रिश्वत लेने के चक्कर में एक चपरासी को अब चार साल की जेल काटनी पड़ेगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ साल पुराने मामले में चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत फतेज सिंह को दोषी
लेखक Ravi Atwal82K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 3500 रुपये रिश्वत लेने के चक्कर में एक चपरासी को अब चार साल की जेल काटनी पड़ेगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने आठ साल पुराने मामले में चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत फतेज सिंह को दोषी करार देते हुए चार साल की सजा सुलाई।
अदालत ने उस पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। इस मामले में अदालत ने भ्रष्टाचार पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार इस हद तक पहुंच गया है कि जनता की सेवा के लिए बनाए गए संस्थान ही अपने उद्देश्य से भटक चुके हैं।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

