संवाद सूत्र, देवघर। नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को एक एटीएम में अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एटीएम के बाहर लगा बोर्ड और गेट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग आवाज सुनकर अपने घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गश्ती पर निकली पुलिस मौके पर पहुंची और चालक समेत दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने साथ नगर थाना ले गई। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।