National
लुधियाना में जलेगा पंजाब का सबसे ऊंचा रावण, अमित शाह करेंगे दहन; चप्पे-चप्पे पर केंद्रीय एजेंसियों का पहरा
जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, मंगलवार को लुधियाना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दरेसी के श्री रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह शाम करीब 4:30 बजे मै
लेखक Digital Desk124K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल, मंगलवार को लुधियाना पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे दरेसी के श्री रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह शाम करीब 4:30 बजे मैदान में पहुंचेंगे।
इस दौरान वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रावण दहन किया जाएगा। यहां 121 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है, जो पंजाब का सबसे ऊंचा रावण है। शाह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्री रामलीला मैदान के साथ आसपास के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

